मुग़ल साम्राज्य
मुग़ल साम्राज्य (फ़ारसी: هندوستان) दक्षिण एशिया की एक इस्लामी तुर्की-मंगोल साम्राज्य था, जो 1526 में शुरू हुआ, जिसने 17 वीं शताब्दी के आखिर में और 18 वीं शताब्दी की शुरुआत तक भारतीय उपमहाद्वीप में शासन किया और 19 वीं शताब्दी के मध्य में समाप्त हुआ। अधिकांश भारतीय उपमहाद्वीप पर मुगल साम्राज्य के अंत के लिए नादिर शाह के आक्रमण बाद मेँ मुसलसल मराठे आक्रमण जिम्मेदार रहेँ मुग़ल सम्राट तुर्क-मंगोल पीढ़ी के तैमूरवंशी थे और इन्होंने अति परिष्कृत मिश्रित हिन्द-फारसी संस्कृति को विकसित किया। 1700 के आसपास, अपनी शक्ति की ऊँचाई पर, इसने भारतीय उपमहाद्वीप के अधिकांश भाग को नियंत्रित किया - इसका विस्तार पूर्व में वर्तमान बंगलादेश से पश्चिम में बलूचिस्तान तक और उत्तर में कश्मीर से दक्षिण में कावेरी घाटी तक…
स्रोत: Wikipedia (hi.wikipedia.org). Plax खबर का छोटा सार दिखाता है। पूरी रिपोर्ट प्रकाशक की है।